, June 21 -- श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली और पटना के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग सवा चार घंटे रह जाएगा। यह ट्रेन आगे सिलीगुड़ी तक जाएगी, जिससे बिहार और पूर्वोत्तर भारत को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने खाटू श्याम जी की धरती पर नए रेलवे स्टेशन के निर्माण के निर्णय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने मढ़ौरा रेल इंजन परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2016 से अब तक वहां 835 से अधिक रेलवे इंजन बनाए जा चुके हैं, जिन्हें देश और विदेशों में भेजा गया है। यह बिहार की औद्योगिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और कुशल मानव संसाधन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बिहार को प्रतिवर्ष लगभग एक हजार करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त हो रहा है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया कि वे नियमित अंतराल पर बिहार आते रहें, जिससे राज्य की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नई रेल सेवाएं लाखों यात्रियों के लिए सुविधा, बेहतर संपर्क और विकास का नया माध्यम बनेंगी तथा बिहार और राजस्थान के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगी।

कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं खातीपुरा (जयपुर) में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर की सांसद मंजू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित