, Sept. 21 -- श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार में बड़े स्तर पर काम हो रहा है। राज्य में नये डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना के साथ निजी विश्वविद्यालयों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे बिहार के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में नये महाविद्यालयों की स्थापना की गयी है और बाहर रह रहे बिहार के शिक्षकों को वापस प्रदेश में काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आज़ादी से अब तक 272 डिग्री कॉलेज खोले गए थे, जबकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद इसी वर्ष 15 जुलाई को एक ही दिन 211 डिग्री कॉलेज खोले गए और तय समय सीमा में शिक्षको की नियुक्ति की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। सरकार का लक्ष्य रोजगार के अवसरों का विस्तार कर अगले कुछ वर्षों में बिहार से मजदूरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता को कम करना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों में ही रोजगार के अवसर सृजित करने और स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित