, May 22 -- श्री अग्रवाल ने ईशान किशन का उल्लेख करते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगाया। वहीं समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हुए। उन्होंने गोपालगंज के साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी की भी सराहना की। श्री अग्रवाल ने कहा, "एक बात उन्हें हमेशा परेशान करती है कि आखिर बिहार को क्रिकेट में वह पहचान और सम्मान अब तक क्यों नहीं मिला, जिसका वह हकदार है?"उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं बिहार में ही उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें तो यहां भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में एक बनाई जा सकती है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार क्रिकेट टीम और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव और बिना शर्त सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार उनके लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है और अब समय आ गया है कि बिहार की प्रतिभा मैदान पर चमके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित