, July 19 -- श्री चौधरी ने कहा कि जिन बहनों के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं की गयी है उन बहनों के खाते में राशि 25 जुलाई को हस्तांतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से अब तक 6 लाख आवेदन प्राप्त हुये हैं, जिसमें से 5 लाख 60 हजार आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जो लोग निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिये प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर की शुरूआत की गयी है, जिसमें उनके स्तर पर आवेदन का निष्पादन किया जाता है। मुख़्यमंत्री ने कहा कि आज शिवहर में बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अन्तर्गत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण किया गया है। अब बूढ़ी गंडक में बागमती का पानी आयेगा। नदी जोड़ो योजना का काम शुरू हो गया है, इससे समृद्धि का रास्ता बनेगा।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं एवं परियोजनाओं के माध्यम से बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ेगा और युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) पर आधारित लघु फिल्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गयी। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सतत् जीविकोपार्जन योजना, जीविका स्वयं सहायता समूह अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, अभियान बसेरा, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, प्रमाण पत्र/ स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में चयनित बी.पी. इंटर स्कूल, बेगूसराय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बेगूसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत कक्ष, पुस्तकालय, फिजिक्स लैब, स्मार्ट क्लास रूम आदि का निरीक्षण कर उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में आर्ट एंड क्राफ्ट, आधुनिक तकनीक एवं विज्ञान आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों से बातचीत भी की।

कार्यक्रम को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार एवं विधायक कुंदन कुमार ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मेहता, रजनीश कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, अभिषेक आनंद, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, महापौर श्रीमती पिंकी देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें एवं आमजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित