, June 2 -- श्री चौधरी ने सहयोग शिविर को सरकार की सात निश्चय योजना-3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि शेखपुरा में अब तक 3800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 3500 से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है। श्री चौधरी ने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि आवेदन निपटान में देरी पर निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 30 दिन में निष्पादन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास अगले दौरे के दौरान किया जाएगा। साथ ही राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों की रेफरल व्यवस्था पर भी सख्ती से रोक लगाने की तैयारी है।
श्री चौधरी ने बताया कि राज्य में 11 जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जा रही हैं और शेखपुरा-बरबीघा क्षेत्र में भी नया टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही बक्सर से भागलपुर तक एक बड़ी सड़क परियोजना पर काम चल रहा है, जो कई जिलों को जोड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित