, June 2 -- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वासगीत पर्चा और अन्य योजनाओं का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व बरबीघा प्रखंड के सामस बुजुर्ग पंचायत स्थित विष्णु धाम मंदिर में दर्शन कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा विष्णु धाम मंदिर परिसर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट प्लान एवं प्रस्तावित मॉडल के माध्यम से मंदिर प्रांगण में कराए जा रहे, विकास कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत मंदिर परिसर में 11 कमरों का निर्माण, प्रसाद दुकान का निर्माण, शौचालय, गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार, ओपन ग्राउंड मेला स्थल का सौंदर्गीकरण, पार्किंग, तालाब की साफ-सफाई, परिक्रमा पथ का विकास, चहारदीवारी का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री सह शेखपुरा जिले की प्रभारी मंत्री डॉ.श्वेता गुप्ता, सांसद शंभू शरण पटेल, विधायक रणधीर कुमार सोनी, डॉक्टर कुमार पुष्पंजय, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी० राजेंदर, जिलाधिकारी शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में शामिल आमजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित