, May 5 -- भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में कुल 2615 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण किया जा रहा है। 600 से अधिक पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सचिव ने निर्देश दिये कि प्रत्येक माह लक्ष्य निर्धारित कर पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि अब तक 284 निर्मित पंचायत सरकार भवन पंचायती राज विभाग को हैंडओवर किए जा चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि शेष भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें तथा हैंडओवर की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

इस क्रम में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। राज्य के 240 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं 59 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि 250 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। शेष भवनों के निर्माण के लिये निविदा/पुनर्निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

सचिव ने निविदा/पुनर्निविदा में विलंब को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निदेश दिये कि निर्धारित समयसीमा के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही शेष प्रखंडों में भी कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।उन्होंने मुख्य अभियंताओं को मॉनीटरिंग करने एवं लापरवाही पर अभियंताओं पर कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित