, Sept. 19 -- जिला परिवहन पदाधिकारी एवं प्रवर्तन पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा गत माह वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 67 वाहनों से 67,000 रुपये राजस्व की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की नियमित जांच लगातार की जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सरकार द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर समय-समय पर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि कुल 186 आवेदन जीआईसी , मुंबई को भेजे गए हैं, जिनमें से 162 मामलों में अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित