, May 2 -- बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों एवं सड़क सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने के लिये उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।
सांसद ने बैठक में अधिकारियों से एनएच तथा एसएच पर प्रति पांच किलोमीटर पर सड़क सुरक्षा से सम्बंधित बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने, प्रयाप्त रूप से पुलिस सहायता गाड़ी, एंबुलेंस तथा अग्निशमन की मौजूदगी बनाये रखने पर जोर देते हुए कहा कि वाहन दुर्घटना में कमी लाने के लिए सभी उपाय करें।
बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, बेनीपुर विधायक डॉ. अजय चौधरी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के साथ साथ जिला पदाधिकारी कौशल किशोर पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रड्डी जलारड्डी, जिला यातायात पुलिस उपाधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला मोटरयान निरीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण विभाग, राज्य उच्च पथ निर्माण विभाग सहित सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े जिले भर के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सांसद डा ठाकुर को पाग अंगवस्त्र तथा पौधे देकर सम्मानित किया ,जबकि अन्य अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित