, May 2 -- इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए बेहद गंभीर है। ऐसे में अदाणी के पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का निर्माण कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे इस प्रदेश को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।
बैठक में अदाणी पावर के सीईओं नरेश गोयल, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, परियोजना हेड, राजीव गोयल, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित