, May 6 -- सचिव श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सोलर स्ट्रीट लाइट्स को सीएमएस से जोड़ा जाए तथा जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट्स का अनिवार्य स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसका अनुपालन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।
सचिव ने सोलर स्ट्रीट लाइट्स के रख-रखाव के लिए एजेंसियों की ओर से स्थापित सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण कर उनके जीपीएस लोकेशन विभाग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।
बैठक में न्यायिक वाद, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, षष्ठम राज्य वित्त आयोग और पंद्रहवीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति तथा जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति लेकर तेजी से खर्च सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश, अपर सचिव नजर हुसैन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित