, Sept. 13 -- प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को स्थल निरीक्षण के दौरान संपत्ति से संबंधित प्रमुख बिंदुओं की जांच करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें संपत्ति में कुल कितने फ्लोर हैं, संपत्ति का कुल क्षेत्रफल, संपत्ति का उपयोग (आवासीय/गैर-आवासीय/स्व-उपयोग अथवा किराये पर उपयोग), सड़क की श्रेणी (प्रधान मुख्य सड़क, मुख्य सड़क अथवा अन्य सड़क), संपत्ति कर के निर्धारित विवरण से मौके पर उपलब्ध जानकारी का मिलान आदि बिंदुओं की जांच शामिल है।कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे डोर-टू-डोर जाकर संपत्ति कर के बकायेदारों से संपर्क करें और उन्हें 30 सितंबर तक संपत्ति कर का भुगतान करने के लिए जागरूक करें। साथ ही, उन्हें यह भी बताया जाएगा कि एक अक्टूबर से बकाया संपत्ति कर पर नियमानुसार प्रति माह 1.5 प्रतिशत पेनाल्टी देय होगी।

आम नागरिकों की सुविधा के लिए कर्मियों को क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है। संपत्ति धारक क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे संबंधित पोर्टल पर जाकर अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित