, Sept. 10 -- निगम द्वारा किए जा रहे पुनर्मूल्यांकन के दौरान यह भी संभावना है कि कई संपत्ति मालिकों द्वारा संपत्ति के विस्तार, उपयोग की श्रेणी अथवा अन्य महत्वपूर्ण विवरणों में हुए बदलाव को अपने पीआईडी में अपडेट नहीं कराया गया हो। ऐसे मामलों में वर्तमान स्थिति के अनुरूप कर निर्धारण को अपडेट किया जाएगा।संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों से वसूली को भी प्राथमिकता दी गई है। पटना नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1.50 लाख संपत्तियों पर करीब 80 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
नगर आयुक्त ने तीसरी टीम को बड़े बकायेदारों से व्यक्तिगत एवं दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर बकाया राशि जमा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर नियमों के तहत उपलब्ध वैधानिक प्रावधानों का उपयोग करते हुए बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इनमें 689 संपत्तियां ऐसी हैं, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। निगम द्वारा पहले चरण में इन बड़े बकायेदारों पर विशेष रूप से कार्रवाई करते हुए बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित