, May 12 -- मौके पर आईसीडीएस निदेशक एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव एच. आर. श्रीनिवास ने मंत्री को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
मंत्री डॉ. गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। सभी योजनाओं का सही लेखा-जोखा रखा जाए और पात्र लाभुकों तक सेवाएं बिना किसी देरी के पहुंचाई जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं आदेशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री डॉ. गुप्ता ने इस बात पर बल दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर किया जाए, जिससे वंचित वर्गों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंच सके।
मौके पर आईसीडीएस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित