, Oct. 12 -- प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को कड़े अंदाज में फटकार लगाते हुए,इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन सुगम हो और इकाइयों के दैनिक संचालन में बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के द्वारा संचालित औद्योगिक इकाइयों जैसे सर्व एंटरप्राइजेज, कुमार टेक्सटाइल के उद्यमियों से भी बातचीत कर उनके समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द हल करने का निर्देश दिया l वहीं, महवल और बेला औद्योगिक क्षेत्र में सामने आ रही समस्याओं के समाधान के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। नवीन कुमार ने निर्देश दिया कि समस्याओं की पहचान कर उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।

इस अवसर पर बियाडा के प्रबंध निदेशक कुमार ने कहा, "औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना बियाडा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेला और कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्रों में सामने आई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार कर औद्योगिक इकाइयों के संचालन के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाए।"राज्य सरकार और बियाडा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इन पहलों का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना, निवेश को प्रोत्साहित करना और राज्य में रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित