, June 19 -- विभाग ने विभिन्न जिलों द्वारा मांगे गए चिकित्सकों, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी सिविल सर्जनों, जिला कार्यक्रम प्रबंधकों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मेला प्रारंभ होने से कम-से-कम 15 दिन पूर्व सभी तैयारियों की अद्यतन रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था समय रहते की जा सके।स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेला मार्ग में संचालित खाद्य सामग्री विक्रेताओं के स्टॉलों पर खाद्य सुरक्षा संबंधी जागरूकता फ्लेक्स लगाए जाएंगे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा, जिससे श्रद्धालुओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा फूड स्टॉल वेंडरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थों के निर्माण एवं वितरण के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही वेंडरों को टोपी, ग्लव्स एवं एप्रन उपलब्ध कराए जाएंगे। मेला अवधि के दौरान मॉडल वेंडर की पहचान कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए कई जिलों में अतिरिक्त फूड सेफ्टी ऑफिसरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
जिलों के फूड सेफ्टी ऑफिसरों को निर्देश दिया गया है कि वे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करते रहें। इसके अतिरिक्त चलंत खाद्य प्रयोगशालाओं के माध्यम से भी मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की सतत निगरानी की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें राज्य सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि मेले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर प्रभावी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो तथा संपूर्ण आयोजन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित