, June 19 -- मंत्री ने सेंट्रलाइज्ड ग्रीवांस रिड्रेसल सेल सहयोग शिविरों तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त जलापूर्ति संबंधी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनशिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।बैठक में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि कांवरियों की सुविधा एवं सेवा के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों पर आवश्यकतानुसार पंडाल स्थापित किए जाएं तथा वहां शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करे।
भीषण गर्मी की परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसेवा के इस संकल्प को पूरा करने के लिए विभाग पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
बैठक में विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित