, May 20 -- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाजीपुर से गोरौल तक लगभग प्रत्येक तीन किलोमीटर पर 14 अस्थायी शिविर स्थापित किए जाएंगे। इन शिविरों में शुद्ध पेयजल, स्नानघर, शौचालय, पिंक टॉयलेट, प्राथमिक चिकित्सा, एम्बुलेंस, प्रकाश व्यवस्था एवं विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हाजीपुर, भगवानपुर एवं गोरौल में स्थायी चिकित्सा शिविर भी संचालित रहेंगे। अतिरिक्त चिकित्सा शिविर रायवीरेंद्र सिंह कॉलेज, हाजीपुर में स्थापित किया जाएगा।नगर परिषद हाजीपुर एवं संबंधित स्थानीय निकायों द्वारा साफ-सफाई, जल छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विशेष प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में कांवरिया पथ की मरम्मती एवं जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के लिये आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया, विशेषकर अदलवाड़ी से यादव द्वार एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

श्रावणी मेला के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पूर्व वर्षों में ऊंचे डीजे एवं विद्युत संपर्क के कारण हुई दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिये यह निर्णय सख्ती से लागू किया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

अनजानपीर चौक, महुआ मोड़ एवं प्रमुख कांवरिया मार्गों पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, रूट संकेतक, फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाएंगे। जिला जनसंपर्क कार्यालय को व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित