, May 19 -- मंत्री श्री कुमार ने कहा कि "आज राज्य के सबसे गरीब व्यक्ति के घर में भी बिजली पहुंची है और बल्ब जल रहा है। मनरेगा मजदूर के यहां भी बिजली का बल्ब जल रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री की जिसका उद्देश्य था कि गरीब का घर-आंगन भी रोशन हो।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी योग्य लाभुक को तय समय सीमा के भीतर योजना का लाभ नहीं मिला, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि "मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार की यह साफ सोच है कि किसी भी गरीब, असहाय या ग्रामीण व्यक्ति को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं या हक के लिए ब्लॉक और जिला कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े।" उन्होंने मंच से अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि शिविर में आए हर एक आवेदन की बकायदा ट्रैकिंग होगी। मंत्री ने शिविर में मौजूद उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।

हरपुरनाग में आयोजित शिविर में मंत्री ने पात्र लोगों को राशन कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया। यहां पर कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए थे,जिसमें से 58 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया गया था। जो दो आवेदन बचे हुए थे, उसका भी समय सीमा के अंदर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। चिंतामणपुर पंचायत में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 84 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया था। शेष बचे आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। यहां पर 3245 जीविका समूह के दीदियों को कुल 51 करोड़ की योजना का सांकेतिक चेक दिया गया। वीरपुर छपरा में कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 206 का निष्पादन मंत्री श्री कुमार की मौजूदगी में किया गया। सिर्फ एक आवेदन का निष्पादन बचा था जिसको शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित