, April 24 -- विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के वाणिज्य के प्राध्यापक प्रो. एम के सिन्हा ने आगमन एवं निगमन प्रणाली, शोध के संपादन एवं रिपोर्ट लेखन, शोध-आलेख लेखन एवं शोध नीतिशास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोधगंगा एवं अन्यान्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की उपादेयता को भी रेखांकित किया।
सम्मेलन के संरक्षक प्रो. एच के सिंह ने सत्र के आरंभ में आगत अतिथियों का पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। संयुक्त आयोजन सचिव डॉ निर्मला कुशवाह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सत्र की अध्यक्षता महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के प्रबंध विभाग की प्रो. सपना सुगंधा ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित