, May 11 -- श्री शैलेंद्र ने कहा कि वह स्वयं सिविल इंजीनियर हैं और विकास कार्यों में अपनी तकनीकी दक्षता का पूरा उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम के साथ योजनाओं की सूक्ष्म समीक्षा कर संवाद के आधार पर उन्हें लागू किया जाएगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिये उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि सड़क संपर्क किसी भी राज्य और राष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सड़क नेटवर्क में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अब राज्य के अधिकांश हिस्सों से पटना पांच घंटे के भीतर पहुंचना संभव हो गया है।
विभागीय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने दिल्ली-कोलकाता एनएच-19, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एनएच-27, पटना -गया-डोभी कॉरिडोर, आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, पटना रिंग रोड, छपरा-पटना-बख्तियारपुर-पूर्णिया कॉरिडोर तथा मोकामा-मिर्जाचौकी कॉरिडोर सहित कई परियोजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित