, May 19 -- जिला प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित