, June 4 -- मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने बिहार में तकनीकी शिक्षा के व्यापक विस्तार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सोच और संकल्प के परिणामस्वरूप आज तकनीकी शिक्षा बिहार के लगभग प्रत्येक जिले तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि अभियंत्रण संस्थानों में लगभग 10 रुपये प्रतिमाह और पॉलिटेकनिक संस्थानों में लगभग पांच रुपये प्रतिमाह की नाममात्र की शुल्क व्यवस्था राज्य सरकार की छात्र-केंद्रित नीतियों का परिचायक है। विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को वर्तमान स्तर से और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है।
मौके पर अपर सचिव-सह-निदेशक, डीएसटीटीई अहमद महमूद, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के प्रो. (डॉ.) सूर्यकांत वर्मा, कुलपति, एसबीटीई के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, मंत्री के आप्त सचिव पुरुषोत्तम कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित