, March 21 -- 23 मार्च 2026 को शिक्षा विभाग की ओर से पूर्वाह्न में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि अपराह्न में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

24 मार्च 2026 को भी शिक्षा विभाग एवं कला संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का समापन होगा।

जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों, छात्र-छात्राओं, कलाकारों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास एवं विकास यात्रा के इस महोत्सव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस हम सभी के लिए गर्व का अवसर है और इसे जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित