, Sept. 29 -- पुनर्चक्रण योग्य कचरे की छंटाई कर उसे दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर जैविक खाद (कम्पोस्ट) तैयार की जाएगी।
उपचार के बाद शेष बचे अपशिष्ट का सुरक्षित एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण किया जाएगा।
परियोजना के निर्माण कार्य को निर्धारित दो वर्ष छह माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण पूर्ण होने के बाद चयनित एजेंसी द्वारा संपूर्ण परिसर का 20 वर्षों तक संचालन एवं अनुरक्षण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग Rs.514.59 करोड़ की लागत अनुमानित है।
इस परियोजना के अंतर्गत पटना क्लस्टर के कुल 13 नगर निकायों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का एकीकृत रूप से प्रबंधन किया जाएगा। इनमें पटना नगर निगम, दानापुर निजामत नगर परिषद, फतुहा नगर परिषद, खगौल नगर परिषद, फुलवारी नगर परिषद, बख्तियारपुर नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद, बिहटा नगर परिषद, संपतचक नगर परिषद, मनेर नगर परिषद, नौबतपुर नगर पंचायत, पुनपुन नगर पंचायत तथा खुसरूपुर नगर पंचायत शामिल हैं।
परियोजना के पूर्ण होने से इन सभी नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं निस्तारण की एकीकृत व्यवस्था विकसित होगी। इससे कचरे के अधिकतम उपयोग, संसाधनों की पुनर्प्राप्ति और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित