, April 22 -- टीम के सदस्यों ने भागलपुर के महापौर डॉ वसुंधरा लाल एवं नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के साथ भागलपुर नगर निगम में किये जा रहे कार्य तथा भागलपुर शहरी क्षेत्र के विकास के लिये प्रस्तावित योजना एवं संभावना के संबंध में बैठक की। नगर आयुक्त ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भागलपुर शहरी क्षेत्र की स्थिति, जिनमें यहां की सड़कें, रेलवे, सैंडिश मैदान, तालाब, औद्योगिक क्षेत्र, प्राकृतिक क्षेत्र एवं आबादी क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।उन्होंने शहरी आबादी के लिए नगर निगम द्वारा की गई शुद्ध पेयजल तथा नाली की व्यवस्था से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए अंडरग्राउंड बिजली की तार तथा मेजर सीवरेज सिस्टम की आवश्यकता है। नाथनगर क्षेत्र में रेशम के बुनकर रहते है, बरारी औद्योगिक क्षेत्र है। यहां जे एल एम एन मेडिकल कॉलेज, टी. एन. बी कॉलेज, तिलका मांझी विश्वविद्यालय अवस्थित है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि भागलपुर का जर्दालू आम, कतरनी चावल, मंजूषा पेंटिंग, तसर रेशम मशहूर है। उन्होंने कहा कि यहां बाबूपुर में डॉल्फ़िन देखा जा सकता है। सुलतानगंज से कहलगांव तक डॉल्फ़िन क्षेत्र घोषित है। नवगछिया का कदवा क्षेत्र गरुड़ प्रजनन क्षेत्र के लिए मशहूर है। यहां का विक्रमशिला विश्वविद्यालय भारत के विरासत के रूप में मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित