, April 22 -- श्री कुशवाहा ने कहा कि भागलपुर में विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर सुल्तानगंज से भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाने का प्रस्ताव है। इससे एक तरफ शहरी क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ेगी दूसरी तरफ आवागमन की सुविधा में विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि यहां का भैरवा तालाब 25 एकड़ में फैला हुआ है। इसे विकसित करने की कार्य योजना बनी है तथा उस पर कार्य भी किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि भैरवा तालाब के विकसित होने पर शहरी क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन स्थल के साथ-साथ हरियाली और जल संचयन का एक खूबसूरत क्षेत्र भी प्राप्त हो जाएगा। इसे वृहद रूप में विकसित किया जा सकता है। जहां पार्क, नौकायन, फिशिंग, कैफेटेरिया सहित कई सुविधाओं को विकसित कर इसे भागलपुर का आकर्षण का केंद्र बनाया जा सकता है। साथ ही यहां घाट भी बनाया जा सकता है।
विश्व बैंक की टीम के सदस्य सुश्री वसुधा एवं प्रकाश गौड़ ने नगर निगम को अपना विद्यालय एवं स्वास्थ्य सुविधा विकसित करने का सुझाव दिए, जैसा कि अन्य राज्यों में है।
बैठक के बाद उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने टीम के नेतृत्वकर्ता को भागलपुर की मंजूषा पेंटिंग भेंट की। टीम के सदस्यों ने जिले के भैरवा तालाब, सरकारी गर्ल्स स्कूल तथा नाथनगर के बुनकर क्षेत्र का दौरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित