, Sept. 30 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा किसी भी असामान्य स्वास्थ्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में आने वाले ऐसे लाभार्थी जिनमें किसी गंभीर बीमारी अथवा जटिल स्वास्थ्य समस्या के लक्षण पाए गए, उन्हें आवश्यकता के अनुसार उच्चतर स्वास्थ्य संस्थान में रेफर एवं फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि "जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के और अधिक करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों को समय पर बीमारी की पहचान, आवश्यक जाँच, उपचार एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श मिल सके। विशेष रूप से गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजित इस विशेष अभियान में सीएचओ, एएनएम,आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए आमजनों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जाँच के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित