, March 28 -- श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मध्य रेल माल लदान के क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन माल लदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा को बेहतर बनाते हुए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 12 जोड़ी वंदे भारत, 17 जोड़ी अमृत भारत एवं 01 जोड़ी नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल माल ढुलाई और कार्यकुशलता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 4.5 किमी लंबी 'रुद्रास्त्र' नामक देश की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया।
महाप्रबंधक ने कहा कि कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं जिनमें नियुक्तियां, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति एवं शिक्षा के लिये छात्रवृति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल में केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण निधि से पूर्व मध्य रेल में कार्यरत कर्मचारियों की उच्च शिक्षणरत 739 पुत्रियों को 01 करोड़ 33 लाख रुपए की छात्रवृत्ति एवं कर्मचारियों की 8वीं कक्षा में अध्ययनरत पुत्रियों को साईकिल प्रदान की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित