पटना , अप्रैल 24 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने माता सीता के पावन प्राकट्य का प्रतीक जानकी नवमी पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि जानकी नवमी को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व माता सीता के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जो एक पवित्र, संयमशील और त्यागमयी स्त्रीत्व की प्रतीक हैं। उनका जीवन आदर्श नारीत्व, पतिव्रता धर्म, सहनशीलता और आत्म बलिदान की याद दिलाता है।

डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिन उन स्त्रियों के लिए विशेष है जो विवाह, सौभाग्य और संतान सुख की कामना रखती हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित