पटना , मार्च 21 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने बिहार दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ.प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी तथा ज्ञान, साधना, अहिंसा, करुणा एवं प्रेम की पावन भूमि है। यह वह पुण्यभूमि है जिसने युगों-युगों से समस्त मानव सभ्यता को दिशा और प्रकाश दिया है। बोधगया में भगवान बुद्ध ने अहिंसा और शांति का, वैशाली में भगवान महावीर ने त्याग और करुणा का दिव्य संदेश दिया तथा विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली ने लोकतांत्रिक चेतना की अमर नींव रखी। आचार्य चाणक्य, आर्यभट्ट और नालंदा-विक्रमशिला की ज्ञान-परंपरा ने सदियों तक समस्त विश्व को नीति, विज्ञान और विद्या का अमृत पिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित