पटना , मार्च 23 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर सें आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. प्रेम कुमार ने 12वीं के लिए क्रमशः आदित्य प्रकाश ( विज्ञान वर्ग), अदिति कुमारी (वाणिज्य वर्ग) और निशु कुमारी (कला वर्ग ) को स्टेट टॉपर बनने पर विशेष बधाई दी है।

डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि बिहार बोर्ड के 12वीं के परिणाम में बेटियों की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। इस बार 26 टॉपर्स की सूची में 19 लड़कियों ने अपना नाम दर्ज कर सफलता का परचम लहराया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें 86.23 प्रतिशत लड़कियां और 84.09 प्रतिशत लड़के शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित