पटना , मई 27 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त मुस्लिम समुदाय को ईद- उल- अजहा की शुभकामनाएं दी है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ईद- उल- अजहा बलिदान, त्याग, समानता और न्याय के महत्व को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ईद-उल-अजहा ईद के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे पवित्र त्योहार है, इसे बकरा-ईद या बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ज़ुल-हिज्जा के 10वें दिन पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित