पटना, मई 24 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय स्वतंत्रता लीग के संस्थापक, प्रख्यात अधिवक्ता,महान क्रांतिकारी और शिक्षाविद् रास बिहारी बोस की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है। डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि गदर क्रांति से लेकर आजाद हिंद फौज के संगठन को गढ़ने में रास बिहारी बोस का योगदान अतुल्य एवं अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका बलिदान, समर्पण और योगदान स्वर्ण अक्षरों से अंकित है।
डॉ. कुमार ने कहा कि रास बिहारी बोसने स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान विदेशों में भी संघर्ष किया और राष्ट्रप्रेम का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि मां भारती के अमर सपूत का मातृभूमि के लिए प्रेम,त्याग व समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित