पटना , अप्रैल 20 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व विधायक मंसूर आलम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मंसूर आलम के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शून्यता आई है। वे पहली बार कटिहार के बरारी विधान सभा क्षेत्र से बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे।

डॉ. प्रेम कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को असीम धैर्य प्रदान करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित