पटना , मई 12 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कृषि वैज्ञानिक एवं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
डॉ प्रेम कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. त्रिवेदी ने कृषि अनुसंधान एवं किसान कल्याण के लिये अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2026 में पद्मश्री से अलंकृत किया गया।
डॉ प्रेम कुमार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित