पटना , अप्रैल 12 -- बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संगीत जगत की एक महान हस्ती के रूप में आशा भोसले का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने अपने लंबे करियर में सैकड़ों यादगार गीतों को अपनी आवाज़ दी। उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी आवाज़ और उनके गीत हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित