, Oct. 22 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद )ने पटना शिक्षक से संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव, तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम और दरभंगा शिक्षक से कुंवर राय को उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने पटना शिक्षक से डॉ. संजय यादव, पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान, दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक, कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल और दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदन मोहन झा को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह पटना शिक्षक, पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में राजद और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इससे विपक्षी मतों के बंटवारे की संभावना भी चुनावी चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, दरभंगा स्नातक से डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से दिव्या ज्योति, दरभंगा से एसपी राय, सारण से आफाक अहमद और तिरहुत से श्याम नंदन यादव मैदान में हैं। जन सुराज की सभी आठ सीटों पर मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। आठों सीटों के मौजूदा विधान पार्षदों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह चुनाव न केवल विधान परिषद में प्रतिनिधित्व तय करेगा, बल्कि राजनीतिक दलों के लिए स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच अपने जनाधार का आकलन करने का अवसर भी होगा। मतदान से पहले अब सभी दलों और प्रत्याशियों की नजर मतदाताओं की भागीदारी तथा अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित