, Oct. 21 -- मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिले में 27 सेक्टर बनाए गए हैं। इनके पर्यवेक्षण के लिए 13 जोनल दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक जोन में दो से तीन सेक्टर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सात वरीय पदाधिकारियों को सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रत्येक सुपर जोनल दंडाधिकारी को तीन से चार प्रखंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन पर नियंत्रण के लिए जिले में नौ अंतरजिला चेकपोस्ट तथा 36 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। नौ अंतरजिला चेकपोस्ट मेहसी, कल्याणपुर, केसरिया, सुगौली, ढाका और पहाड़पुर प्रखंडों में बनाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य निर्वाचन के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित