पटना , मार्च 02 -- बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को प्रदेशवासियों को होली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी है।

अपनी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और भक्ति की विजय के प्रतीक होलिका दहन और होली का पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आये। उन्होंने कामना की कि होलिका की अग्नि में लोगों के सभी दुःख, ईर्ष्या, द्वेष, घृणा और अहंकार जलकर नष्ट हो जायें।

सभापति श्री सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि होली का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शुभता लेकर आये। उन्होंने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ होली मनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित