, Oct. 9 -- बैठक में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के बस स्टैंडों के सौंदर्यीकरण तथा वहां यात्रियों के लिए पेयजल, यात्री शेड, शौचालय, संपर्क सड़क, रोशनी और हरियाली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर विकास एवं आवास विभाग, परिवहन विभाग, परिवहन निगम तथा पंचायती राज विभाग के संबंधित अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही 'व्हेयर इज माई बस' मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से बसों की लाइव ट्रैकिंग, टिकटिंग और आवागमन से संबंधित जानकारियां एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होंगी।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एक लाख रुपये की सब्सिडी दिए जाने की जानकारी भी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित पिंक बसों सहित परिवहन विभाग की अन्य नवाचारी पहलों तथा यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।
इस बैठक में परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन, परिवहन विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा बिहार विधान सभा सचिवालय के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित