पटना , अप्रैल 10 -- बिहार विधान सभा को शुक्रवार को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमे सदन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विधानसभा के जनसम्पर्क पदाधिकारी के हवाले से मिली सुचना के अनुसार प्रभारी सचिव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस प्रशासन ने उक्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधान सभा परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), स्निफर डॉग्स एवं पुलिस के माध्यम से गहन जांच कराई। इस जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी असामाजिक/शरारती तत्व की करतूत थी। हालांकि पुलिस इस मामले की विधिवत जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित