पटना , अप्रैल 30 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने देश एवं समाज के निर्माण और बुनियादी ढांचे के सृजन में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी मेहनतकश श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिवस राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना अद्वितीय योगदान देने वाले सभी श्रमिकों के अतुलनीय परिश्रम,अनवरत योगदान और मजबूत हाथों को सम्मान करने के लिये संकल्पित है। यह दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बुनियादी स्तर पर श्रमदान और सहभागिता को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिन वर्ष 1886 में आठ घंटे की श्रमदान अवधि की मांग को लेकर अमेरिका में किए गए बड़े प्रदर्शन और आंदोलन का प्रतीक है,जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के योगदान,अधिकार एवं संघर्ष की याद दिलाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित