पटना , मई 13 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले बिहार सहित देशभर के विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है।

डॉ. प्रेम कुमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी छात्र निरंतर आगे बढ़ें, नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और बिहार सहित देश का नाम रोशन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित