पटना , जुलाई 24 -- बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

पिछले 20 जुलाई के शुरू हो कर आज खत्म हुए इस सत्र में विधानसभा और विधान परिषद की कुल पांच-पांच बैठकें हुईं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सदन में सभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कीविधानसभा अध्यक्ष डॉ. कुमार ने आज सदन में अपने समापन संबोधन में सभा की कार्यवाही के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरे सत्र के दौरान सदस्यों की रचनात्मक भागीदारी की सराहना की।

डॉ. कुमार ने बताया कि इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक व्यय बजट के साथ-साथ सरकार के कुल 21 विधेयक पारित किए गए।

अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान कुल 1038 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 971 प्रश्न स्वीकृत हुए। इन स्वीकृत 971 प्रश्नों में 74 अल्पसूचित प्रश्न थे, जिनमें 70 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए। इस सत्र में कुल 721 तारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए, जिनमें 697 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए । साथ ही 176 प्रश्न अतारांकित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता से लगभग सभी विभागों ने प्रश्नों का शत-प्रतिशत उत्तर दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित