, June 4 -- मंत्री ने बताया कि चार प्रखंडों में 720 क्षमता वाले नए डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इनमें वैशाली जिले का पातेपुर, पश्चिम चंपारण जिले का नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर जिले का मीनापुर और खगड़िया जिले का खगड़िया प्रखंड शामिल हैं। इसके अलावा, 18 जिलों में स्वीकृत सावित्रीबाई फुले छात्रावासों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता के लिए महत्वपूर्ण किसी भी मामले से उन्हें तुरंत अवगत कराया जाए। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की है, जिसमें एससी-एसटी विभाग का भी अन्य विभागों के साथ अहम भूमिका है। इसके अलावा अत्याचार अधिनियम के तहत 121 आश्रितों की नियुक्ति की गई है। सरकार हर प्रखंड में डॉ अम्बेडकर कल्याण छात्रावास स्थापित करने जा रही है तथा हर विधानसभा क्षेत्र में डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है। बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत महादलित टोलों में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक 4983 सामुदायिक भवन पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 1025 का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री श्री पासवान ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित