, April 11 -- इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि फुले की जयंती को हमें सेवा और कल्याण दिवस के रूप में मनाना चाहिए, जिन्होंने आजीवन शिक्षा, विधवा कल्याण और दलित शोषित और वंचित समाज की आजीवन लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार हो या बिहार सरकार, उनके विचारों के अनुरूप ही कार्य कर रही है, जिसका नतीजा है कि आज महिलाएं सशक्त हो रही है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि ज्योतिबा फुले आजीवन दलित, शोषित और वंचित की लड़ाई लड़ते रहे। समाज ऐसे महामानव को कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार ने 100 छात्राओं के लिए एक छात्रावास खोला है और यह क्रम जारी है। इन छात्रावासों का नाम सावित्रीबाई फुले छात्रावास के नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, लखेन्द्र पासवान, रामकृपाल यादव सहित प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनय केसरी और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजीत कुमार लाली ने किया।
इस मौके पर विधायक संजीव चौरसिया, कार्यक्रम प्रदेश संयोजक प्रभात मालाकार, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर, अशोक सहनी, कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल, मुख्यालय सह प्रभारी दिलीप मिश्रा, सुमित शशांक, रीता शर्मा, सुनील सेवक, पटना ग्रामीण अध्यक्ष रजनीश कुमार, रवि गुप्ता, राज गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित