, May 20 -- श्री चौधरी ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी के निधन के बाद उनके आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति देना विभाग की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने इस प्रक्रिया को तत्परता से पूरा करने वाले अधिकारियों की सराहना भी की। विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग को उनसे उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा है और दायित्वों के निर्वहन में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
समारोह में अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, तकनीकी परामर्शी मनोज रमण, संयुक्त सचिव अजय कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित