, March 24 -- उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों को 30 दिनों में स्वच्छता और टैक्स व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश जारी कर दिया गया है, जिससे सड़कों की नियमित सफाई और कचरे का प्रबंधन किया जा सके। साथ ही, मानसून से पहले राजधानी पटना सहित राज्य के सभी बड़े शहरों में बड़े नालों की मशीनीकृत सफाई सुनिश्चित कराई जा रही है।
श्री सिन्हा ने कहा कि क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी अभियान के तहत डोर टू डोर कचरा उठाव के निर्देश सभी नगर निगमों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कचरा उठाव के वाहन हर घर तक समय पर पहुंचे, इसकी निगरानी के लिए कई शहरों में जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के सभी नगर निकायों में घर बनाने के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल बनाया जा रहा है, जिससे आमजनता को नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी। फिलहाल यह व्यवस्था केवल पटना नगर निगम में ही है।
श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के सभी 19 नगर निगमों में विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग और अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पटना नगर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को हटाने का सख्त निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में लंबित मामलों को छोड़कर उन सभी अवैध पार्किंग और होडिंग्स को 24 घंटे के अंदर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही इससे अवैध कमाई करने वालों को भी चिन्हित करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव वाहनों से अब किसी भी पार्किंग में शुल्क नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित