, March 24 -- नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना के तहत पाइपलाइनों की मरम्मत और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए विभाग ने विशेष टीम गठित करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि शहरीकरण को संतुलित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लोगों को शहरों से दूर रखने की बजाय विकास की सुविधाओं को उनके मौजूदा निवास स्थान तक पहुंचाना जरुरी है।

श्री सिन्हा ने कहा कि पटना, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ और भागलपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं जैसे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट रोड एवं वेंडिंग जोन के काम जो धीमी गति चल रहे हैं उन्हें इस साल अक्टूबर तक पूर्ण करने का टास्क संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को दे दिया गया है, जिससे कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

श्री सिन्हा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पटना मेट्रो के प्राथमिकता वाले भूतनाथ रोड से खेमनीचक होते हुए मलाही पकड़ी खंड पर मेट्रो रेल का परिचालन एक महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह कहा कि पटना मेट्रो के लिए निर्माणाधीन भूमिगत स्टेशनों से मेट्रो का पूर्ण रूप से परिचालन वर्ष 2030 तक शुरू हो जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित